भीमसर प्याऊ पर 'विनायक कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर' का भव्य शुभारंभ।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - निकटवर्ती भीमसर प्याऊ क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में एक नई सौगात के रूप में विनायक कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। भीमसर प्याऊ बस स्टैंड, सालासर रोड स्थित नए परिसर में संत पंचमनाथ महाराज, गंगा जती महाराज,महंत कानपुरी महाराज ,श्याम सुन्दर मिश्रा के कर कमलो से किया गया।
संस्थान के डायरेक्टर मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराकर उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है। संस्थान में कंप्यूटर शिक्षा, ट्यूशन सेंटर एवं लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराई गई हैं।
सेन्टर अध्यापिका प्रमिला कुमावत ने बताया कि विद्यार्थियों को अनुभवी शिक्षकों द्वारा प्रैक्टिकल आधारित प्रशिक्षण, नवीनतम कंप्यूटर कोर्स, डिजिटल स्किल्स, अध्ययन सामग्री, हाई-स्पीड इंटरनेट एवं शांत अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं एवं रोजगार के लिए बेहतर तैयारी कर सकें।
संस्थान की विशेष उपलब्धि यह है कि राज्य सरकार द्वारा संचालित वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा की योजना के अंतर्गत महिलाओं के लिए निशुल्क कंप्यूटर कोर्स भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं रोजगार के लिए सक्षम बनाना है।
संस्थान प्रबंधन ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है तथा सीमित सीटों पर प्रवेश दिए जा रहे हैं। क्षेत्र के विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से इस अवसर का लाभ उठाने का आग्रह किया गया।
इस अवसर पर डॉ लादू सिंह राव,रामनिवास दाधीच,विष्णु शर्मा,जावेद भाटी,शिवकुमार,माँगू सिंह,जनार्दन शर्मा,यारी ग्रुप के राजकुमार पुजारी,केदार,उत्तम,यज्ञवीर पुजारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

Top News :