तीन कांकड़ बालाजी मंदिर का स्थापना दिवस मनाया।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - गांव भांगीवाद के तीन कांकड़ बालाजी मंदिर का स्थापना दिवस बुधवार को मनाया गया। मंदिर पुजारी हरलाल आचार्य ने बताया कि 21वां स्थापना दिवस पर बुधवार रात्रि मे जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे पड़िहारा की भजन मंडली के कलाकारो ने भजनो की प्रस्तुतियां दी। मंदिर को दुधिया रोशनी से सजाया गया। इस मौके पर गांव सहित आस पास के गांवो के ग्रामीण श्रद्धालू बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।  

Top News :