सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम)। उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध किसान नेता राकेश टिकैत ने पावन धाम सालासर पहुंचकर श्री सालासर बालाजी महाराज के दर्शन किए। उन्होंने बालाजी महाराज के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान श्री हनुमान सेवा समिति, सालासर की ओर से उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। राकेश टिकैत ने श्री सालासर बालाजी महाराज के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए पावन धाम की धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्ता की सराहना की। हनुमान सेवा समिति पूर्व अध्यक्ष यशोदानन्दन पुजारी, रामजीलाल पुजारी, बबलू पुजारी सहित पुजारी परिवार ने टिकैत को बालाजी महाराज का दुपट्टा औढाकर व बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।