सालासर (राजस्थानलिंक.कॉम)- भारत सरकार के साॅलिसिटर जनरल तुषार मेहता सपत्नि सालासर पहुचे। मेहता के सालासर पंहुचने पर पुजारी परिवार ने बालाजी मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार माला पहनाकर स्वागत किया। मेहता ने बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। और देश मे सुख समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की मंगलकामना की। हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी, पूर्व अध्यक्ष यशोदानन्दन पुजारी, मनोज पुजारी, सुरेश पुजारी, मनीष पुजारी सहित पुजारी परिवार ने मेहता को बालाजी महाराज का दुपट्टा औढाकर व बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।