रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता मे श्रीबालाजी स्टील फर्नीचर टीम ने दो मैच जीते।

सालासर (राजस्थानलिंक.कॉम) - अंजनी माता मंदिर के पास चल रही रात्रिकालीन जुलियासर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता मे सोमवा रात्रि को शानदार प्रतिस्पर्धा हुई। आयोजन समिति के नरेश पारीक ने बताया क्रिकेट प्रतियोगता मे सोमवार रात्रि मे चार मुकाबले खेले गये। पहला मुकाबला सुनिल एण्ड कम्पनी सालासर व नेछवा टीम के बीच हुआ जिसमे नेछवा टीम विजेता रही। दूसरा मुकाबला एनसीबी इलेवन रोलसाबसर व करणी क्लब साण्डवा टीम के मध्य हुआ जिस में एनसीबी इलेवन टीम विजेता रहीं। तीसरा मैच श्रीबालाजी स्टील फर्नीचर व दयालुपरा टीम के मध्य हुआ जिसमे श्रीबालाजी स्टील फर्नीचर टीम विजेता रही। चैथा मैच श्री बालाजी स्टील फर्नीचर व एनसीबी इलेवन रोलसाबसर टीम के मध्य हुआ। जिसमें श्रीबालाजी स्टील फर्नीचर टीम विजेता रही। इस दौरान भागीरथ भामू, राकेश पारीक, गोपाल ढाका, प्रदीप सिंह, कल्याण सिह, श्रवण सिंह, महावीर सिंह, अश्विनी सिंह, भवानी सिंह उपस्थित रहे। 

Top News :