सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद ने सपरिवार किए सालासर बालाजी के दर्शन।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - सिद्धपीठ सालासर धाम मे रविवार को भारत सरकार के केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) निदेशक प्रवीण सूद सपरिवार सालासर पंहुचे। बालाजी मंदिर के प्रवेश द्वार पर पुजारी परिवार ने सीबीआई निदेशक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। प्रवीण सूद ने बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। और देश मे सुख समृद्धि की मंगल कामना की। हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी, पूर्व अध्यक्ष यशोदानन्दन पुजारी, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज पुजारी, जीतमल शर्मा, कमल किशोर पुजारी, जयप्रकाश पुजारी, जितेन्द्र पुजारी, बबलू पुजारी सहित पुजारी परिवार ने प्रवीण सूद को बालाजी महाराज का दुपट्टा औढाकर व बालाजी महाराज की तस्वीर भेट कर स्वागत किया। 

Top News :