सालासर धाम से राजस्थान में भारतनेट फेज-3 का शुभारंभ

सालासर (राजस्थानलिंक.कॉम) - सालासर मे बीएसएनएल के द्वारा राजस्थान में भारतनेट फेज-3 परियोजना के कार्य को लेकर ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरोमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि भारतनेट बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक निधि माथुर व प्रताप ग्रुप अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह शेखावत, हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी, मनोज पुजारी, सालासर पुलिस से दलीप सिंह व अन्य मंचस्थ रहे। मशीन से आॅप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के लिए भूमि मे पाईप लाईन डालना शुरू किया। बीएसएनएल के द्वारा भारतनेट प्रोजेक्ट के माध्यम से राज्य के सभी ग्राम पंचायत, शहर, कस्बा सहित सरकारी आॅफिस व सभी ग्रामीणो को नेट की सुविधा दी जायेगी। पूरे राज्य मे करीब 58 हजार किलोमीटर मे क्षेत्र मे फाइबर लाइन डाली जायेगी। यह सम्पूर्ण कार्य प्रताप क्रेविग लाइव्स ग्रुप कम्पनी के द्वारा किया जायेगा।
भारतनेट फेज-3 के तहत राजस्थान में ग्रामीण क्षेत्रों तक आधुनिक एवं हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा। भारतनेट फेज-3 के माध्य करम से राजस्थान के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार को नई गति मिलने की उम्मीद है। इससे ग्राम पंचायतों, सरकारी संस्थानों, ग्रामीण नागरिकों तथा डिजिटल सेवाओं से जुड़े उपयोगकर्ताओं को तेज एवं विश्वसनीय इंटरनेट कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा और प्रदेश के डिजिटल विकास को और मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर प्रताप टेक्नोक्रेट्स के राजस्थान प्रोजेक्ट हैड आशीष मित्तल, मनीष गुप्ता, होशियार सिंह, रविंद्र सिंह, राहुल पाण्डेय सहित बीएसएनएल, प्रताप ग्रुप एवं प्रताप टेक्नोक्रेट्स के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं तकनीकी टीम के सदस्य
उपस्थित रहे। 

Top News :