सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - सिद्धपीठ सालासर धाम मे बुधवार शाम को प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी पंहुची। उपमुख्यमंत्री के सालासर पंहुचने पर भाजपा कार्यकर्ता व पुजारी परिवार ने मालार्पण कर स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री ने बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। और प्रदेश मे खुशाहाली की मनोकामना की। इस दौरान उनके निजी सचिव विकास चैधरी भी साथ रहे। हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर पुजारी, मांगीलाल पुजारी, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, सुजानगढ निवर्तमान प्रधान मनभरी देवी, बीदासर निवर्तमान प्रधान संतोष मेघवाल, पूर्व देहात मंडल अध्यक्ष महावीर सिह पार्वतीसर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व जिला मंत्री कुम्भाराम ढुकिया, नागरमल पुजारी, पंकज पुजारी, हिमांशु पुजारी, मनोज पुजारी, विकास ढाका, सुरेश पुजारी सहित पुजारी परिवार उपमुख्यमंत्री को बालाजी महाराज का दुपट्टा औढाकर व बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।