सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - सिद्धपीठ सालासर धाम मे शनिवार को भाजपा राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच व कैबिनेट मंत्री, बवाना दिल्ली विधायक रविन्द्र इन्द्राज सिंह सालासर पंहुचे। बालाजी मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर पुजारी परिवार ने इनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इन्होने बालाजी महाराज के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की। इन्होने देश व प्रदेश मे खुशहाली की मनोकामना की। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर पुजारी, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री आदित्य पुजारी, गौशाला अध्यक्ष रविशंकर पुजारी, कमलकिशोर पुजारी, सुरेश पुजारी ने इन दोनो को बालाजी महाराज का दुपट्टा औढाकर व बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।