प्रतियोगिता मे करणी क्लब साण्डवा टीम ने इलेवन स्टार मंगलूणा व इलेवन ढाका टीम को हराया।

सालासर (राजस्थानलिंक.कॉम) - अंजनी माता मंदिर के पास चल रही रात्रिकालीन जुलियासर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता मे मंगलवार रात्रि को शानदार प्रतिस्पर्धा हुई। आयोजन समिति के नरेश पारीक ने बताया क्रिकेट प्रतियोगता मे मंगलवार रात्रि मे चार मुकाबले खेले गये। पहलका मुकाबला बाबा सालासर टीम व सालासर धाम विकास समिति टीम के बीच हुआ जिसमे बाबा सालासर टीम विजेता रही। दूसरा मुकाबला मदनकाका इलेवन व ढाका इलेवन टीम के मध्य हुआ जिसमे ढाका इलेवन टीम विजेता रहीं। तीसरा मैच करणी क्लब साण्डवा व इलेवन स्टार मंगलूणा के मध्य हुआ जिसमे साण्डवा टीम विजेता रही। चैथा मैच ढाका इलेवन व करणी क्लब साण्डवा के मध्य हुआ जिसमे साण्डवा टीम विजेता रही। इस दौरान विरेन्द्र सिंह, मदन सिंह, राजवीर सिंह, यशवीर सिंह, भवान सिह, अश्विनी सिंह सहित अनेक दर्शक उपस्थित रहे। मैच के दौरान अल्ताब खान व विकास जाखड़ ने काॅमेटरी की।  

Top News :