सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - हरियालो राजस्थान को बढावा देने के लिए मिशन भारत माता का अंाचल के तहत टीम बाघसरा पूर्वी के द्वारा गुरूवार को राजकीय संस्कृत विद्यालय मंगलूणा मे पौधारोपण किया गया। नगर मंत्री पंकज बाघसरा पूर्वी ने बताया कि हमारी टीम ने विद्यार्थियो के साथ विद्यालय परिसर मे करीब 130 पौधे लगाये है। आज तक नीम, करंज, आडू, शीशम सहित विभिन्न प्रकार के अब तक करीब 450 पौधे लगाये। है। और हमारी टीम का उद्देश्य है कि हमारे क्षैत्र मे करीब 1100 पौधे लगायेगें। इस मौके पर हरफूल, अनिल जुलियासर, पूनम सहित विद्यालय स्टाफ व बच्चो ने पौधारोपण कर इनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।