सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - सिद्धपीठ सालासर धाम मे रविवार को राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मुकेश राजपुरोहित, न्यायाधीश सुनील बेनिवाल व न्यायाधीश संदीप शाह पंहुचे। इनके सालासर पंहुचने पर बालाजी मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पुजारी परिवार ने इनको माला पहनाकर स्वागत किया। इन्होने बालाजी महाराज के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की और देश व प्रदेश मे जनमानस के सुख समृद्धि और कल्याण की कामना की। हनुमान सेवा समिति पूर्व अध्यक्ष यशोदानन्दन पुजारी, पूर्व उपाध्यक्ष मनेाज पुजारी, कमल किशोर पुजारी, बबलू पुजारी, रघुवीर पुजारी सहित पुजारी परिवार ने न्यायाधीशो को बालाजी महाराज का दुपट्टा औढाकर व बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।