सालासर की गोगामेड़ी मे हुआ जागरण का आयोजन।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - कस्बे के मुख्य बाजार मे स्थित गोगामेड़ी मे शनिवार रात्रि मे जागरण का आयोजन किया गया। पुजारी रामेश्वरलाल ने बताया कि गोगा नवमी के अवसर पर गोगामेड़ी विशाल जागरण का आयोजन किया गया। गायक कलाकार सतगुरू पुजारी, महावीर, भंवरलाल, घीसाराम, मनोहर पुजारी, निकेश पुजारी, हनुमान, विनोद, कैलाश, रामदेवाराम मेघवाल, इन्द्रचन्द प्रजापत, गिरधारी प्रजापत, श्यामलाल मेघवाल ने गोगाजी महाराज के भजनो की प्रस्तुतिया दी। गायक कलाकारो ने गोगाजी महाराज का जन्म, विवाह, जोड़ा की राड़ सहित अनेक किस्से सुनाऐं।  

Top News :