सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - गुरू पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सालासर धाम के हनुमान सेवा समिति संरक्षक महावीर प्रसाद पुजारी को गुरू सम्मान पत्र भेजकर आर्शीवाद लिया। इस मौके पर देवस्थान विभाग के प्रतिनिधि गोपाल आचार्य, भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य पुजारी, महावीर सिंह पार्वतीसर, श्रवण ढिढारिया, महामंत्री विशाल जांगिड़ ने सीएम के द्वारा भेजे गये शाॅल को महावीर प्रसाद पुजारी को औढाकर व श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।
