आचार्य प्रमोद कृष्णम महाराज ने किए बालाजी महाराज के दर्शन।

सालासर (राजस्थान लिंक.कॉम) - सिद्धपीठ सालासर धाम मे गुरूवार को उत्तरप्रदेश के सम्भल स्थित श्री कल्कि धाम निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष व पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम महाराज पंहुचे। बालाजी मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर पुजारी परिवार ने आचार्य को माला पहनाकर स्वागत किया। आचार्य ने बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। आचार्य ने देश व प्रदेश एवं समाज के सुख समृद्धि और मंगल की कामना की। हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी, पूर्व अध्यक्ष यशोदानन्दन पुजारी, जयप्रकाश पुजारी, जीतमल शर्मा, मनीष पुजारी सहित पुजारी परिवार ने आचार्य को बालाजी महाराज का दुपट्टा औढाकर व बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। 

Top News :