सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - अंजनी माता मंदिर के पास चल रही रात्रिकालीन जुलियासर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार रात्रि को समापन हुआ। आयोजन समिति के नरेश पारीक ने बताया कि प्रतियोगिता का मेगा फाइनल मुकाबला शनिवार रात्रि मे गोरधन प्लेस नेछवा व श्रीबालाजी स्टील एण्ड फर्नीचर टीम के बीच मुकाबला हुआ। गोरधन प्लेस नेछवा टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 आॅवरो मे 7 विकेट के नुकसान पर 126 रनो का लक्ष्य दिया। जिसका पीछा करते हुए श्रीबालाजी स्टील एण्ड फर्नीचर टीम 116 रन ही बना पायी। जिससे गोरधन प्लेस टीम विजेता रही और श्रीबालाजी स्टील एण्ड फर्नीचर टीम उपविजेता रही।
आयोजन समिति ने विजेता टीम गोरधन प्लेस को एक लाख रूपये नगद व ट्राॅफी व उपविजेता टीम श्रीबालाजी स्टील फर्नीचर को 51 हजार रूपये नगद व ट्राॅफी प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा विजेता टीम को 5 किलो देश घी व 5100 रूपये का नकद पुरस्कार भेंट किया। आयोजन समिति ने खिलाड़ी विनीत जेडीया को बेस्ट बाॅलर, आन्नद स्वामी को बेस्ट बल्लेबाज, विरेन्द्र डारा को बेस्ट फील्डर, सूरी सरदार को मैन आॅफ द सीरीज का पुरस्कार व सम्मान भेंट किया। प्रतियोगिता मे काॅमेन्ट्री अल्ताफ खान ने की।
प्रतियोगिता को मुख्य अतिथि सूतोद प्रशासक रणजीत गोदारा, अलखपुरा प्रशासक प्रदीप शर्मा, कामांडो रतनसिंह, श्रवण सिंह, राकेश पारीक, महावीर सिंह, भागीरथ भामू, टीेके सिंह, महेन्द्र सिंह शेखावत, नन्दू सिंह, कुन्दनचंद, भवानी सिंह, अश्विनी सिंह, विष्णु पुरोहित, विनोद स्वामी, देवेन्द्र सिंह, विरेन्द्र ढाका, मनोज भादू, योगेन्द्र सोनी, मनोज प्रजापत, प्रदीप सिंह आदि उपिस्थत रहे।