जल झुलनी एकादशी पर सालासर में निकली भगवान श्रीकृष्ण की शाही सवारी

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - कस्बे में मंगलवार को जल झुलनी एकादशी के पावन अवसर पर बालाजी मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की शाही सवारी गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। शाही सवारी के दौरान बैंड-बाजे के साथ भजनों की प्रस्तुतियां दी गईं। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भगवान श्रीकृष्ण की सवारी का स्वागत किया।
शाही सवारी बालाजी बगीचे पहुंची, जहां तालाब से जल लाकर भगवान श्रीकृष्ण का जलाभिषेक किया गया। इसके बाद विधिवत आरती की गई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां भी सजाई गईं, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।
कार्यक्रम में हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी, मांगीलाल पुजारी, मनोज पुजारी, रितेश पुजारी, राकेश पुजारी, धर्मवीर पुजारी, सुरेश पुजारी, जीतमल शर्मा, डॉ. लादू सिंह राव, बाबूलाल पुजारी, रामकिशोर पुजारी, धर्मचंद पुजारी, गौरीशंकर पुजारी, अजीत पुजारी, विकास पुजारी, भरत पुजारी, संपत शर्मा, प्रदीप अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

Top News :