सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - कस्बे के भारत निर्माण सेवा केन्द्र में मंगलवार को ग्रामीण सेवा शिविर फाॅलो अप का आयोजन किया गया। जिसमे अधिकारियों एवं विभागीय कर्मचारियों ने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीण सेवा शिविर में 02 पट्टे, 05 जन्म प्रमाण पत्र, 04 विवाह प्रमाण पत्र, 02 विभाजन, 08 नामांतरण, 16 फार्मर आईडी, 02 संशोधन परिवहन विभाग द्वारा, 02 वरिष्ठ नागरिक पास के आवेदन, चिकित्सा विभाग द्वारा 204 मरीजो का उपचार किया गया।
इस दौरान नायब तहसीलदार शिवशंकर पारीक प्रशासक गीता देवी ढाका, सहायक विकास अधिकारी कमल कान्त बेदी, ग्राम विकास अधिकारी जितेन्द्र सिंह, कनिष्ठ सहायक मोहम्मद निजाम खान, पटवारी डूंगर सिंह, बेगाराम ढाका, डाॅ. लादूसिंह राव, मनोज पुजारी, भागीरथ ढाका, खेमाराम मेघवाल, नवरतन ढाका सहित अनेक विभाग कृषि, पशुपालन, चिकित्सा, विद्युत विभाग, राजस्व, आंगनबाड़ी, शिक्षा विभाग, PHED विभाग, राजीविका विभाग, के अधिकारी व कर्मचारी के अधिकारी उपस्थित रहे। राज्य सरकार द्वारा 22 विभागों की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा आमजन को इन योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।