सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - ग्राम पंचायत शोभासर के गाँव बाघसरा पूर्वी स्थित डाबला जोहड़ में सोमवार को चूरू के पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां के 81 वें जन्मदिन पर चूरू उपवन का शिलान्यास किया गया। इसमें सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत एक लाख पौधे लगाये जायेंगे। सांसद राहुल कस्वां ने अपने पिता के जन्मदिन पर सोमवार को इस अभियान की शुरूवात करते हुए हजारों ग्रामीणों व स्कूली बच्चों के साथ विभिन्न प्रकार के 5100 पौधे लगाये।
उन्होने कहा चूरू जिले में हरियाली बहुत कम है। इसलिए हम हरियाली क्षेत्र को बढ़ाने के लिए हमारा यह पहला प्रयास है जिससे बाघसरा गांव की गोचर भूमि में पौधे लगाये जा रहे है। वर्तमान में इसकी सार सम्भाल का जिम्मा दिल्ली के ग्रीन इंडिया फाउंडेशन को दिया गया है। सभी पेड़-पौधे लगने के बाद इनकी वैज्ञानिक तरीके से सार सम्भाल कर उपयोगी वन क्षेत्र विकसित किया जायेगा। साथ में यहां पर एक लाख पौधों की नर्सरी भी तैयार करने का काम भी शुरू किया जायेगा। जन उपवन तैयार होने के बाद ग्रामवासियों को सौंप दिया जायेगा।
.jpg)
कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां ने कहा कि बहुत साल पहले उन्होंने अपने गाँव में कुछ पेड़ लगाए थें आज वे बड़े हो चुके हैं। अगर यहां एक लाख पेड़ विकसित होते हैं, तो बहुत बड़ी उपलब्धि होगी पर्यावरण शुद्ध होगा। उन्होंने मंच पर अपनी पत्नी पूर्व विधायक कमला कस्वां के साथ केक काटा। कस्वां को फलों से भी तोला गया। स्थानीय और दूरदराज से आए लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2023 के अनुसार चूरू जिले की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। जिले का वन क्षेत्र घटकर मात्र 62.73 वर्ग किलोमीटर, अर्थात जिले के कुल भौगोलिक क्षेत्र का केवल 0.45 प्रतिशत रह गया है। पर्यावरण संरक्षण के अनेकों सरकारी प्रोग्रामों के बावजूद जिले का वन प्रतिशत चिंताजनक बना हुआ है।

इसलिए हमने एक नई पहल करते हुए गांवों में स्थित सरकारी भूमि पर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम 'चूरू जन उपवन' की शुरूआत आज कर रहे हैं। चूरू लोकसभा परिवार के सहयोग इस मुहिम को हर गांव तक ले जाकर खाली पड़ी सरकारी भूमि पर सघन वृक्षारोपण करेंगे, जिससे क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा। पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ इस पहल से पंचायत स्तर पर आय के नये द्वार भी इस पहल से खुलेंगे और पर्यटन के रूप में यह स्थान अपनी पहचान स्थापित करेगा। विस्तृत अध्ययन करवाने के बाद हमने इस चूरू जन उपवन हेतु स्थानीय किस्मों के पौधों का ही चयन किया है।
भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की सोच के साथ हमने ये नई शुरुआत की है, जिसमें आमजन का काफी सहयोग और समर्थन मिल रहा है। पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन को लेकर सभी लोगों में जागरूकता आयेगी तो हरित चूरू का सपना जरूर साकार होगा।
पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां का 81वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
बाघसरा, सुजानगढ़ में हजारों लोगों और स्कूली बच्चों की उपस्थिति में पौधारोपण के बाद किसान नेता और पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां को फलों से तौलकर, कैक काटकर और माल्यार्पण कर जन्मदिन की बधाई दी गई। जमीन से जुड़े जननेता रामसिंह कस्वां के प्रति लोगों का प्यार अलग ही रूप में दिखाई दिया।
इस दौरान पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है। हर एक पेड़ अनमोल है, और आज तो आप सभी ने बड़ी संख्या में पौधारोपण कर उनकी रक्षा का संकल्प लिया है वो वाकई सराहनीय है। उन्होंने उपस्थित सभी से आग्रह किया कि अपने घर, गांव में इस बारिश के मौसम में अधिकाधिक पेड़ लगायें और उनकी रक्षा करें।

कार्यक्रम में चूरू कांग्रेस जिलाध्यक्ष व सुजानगढ़ विधायक मनोज मेघवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य केसर देवी मेघवाल, सुजानगढ़ नगर परिषद की निवर्तमान सभापति नीलोफर गोरी, सोभासर प्रशासक बशीरा बानो, इमरान खान शोभासर, चौधरी सुरजाराम ढ़ाका, पूव प्रधान गणेश ढाका, प्रदेश महासचिव रामजीलाल शर्मा, हनुमान सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष यशोदानंदन पुजारी, उपाध्यक्ष मनोज पुजारी, श्रवण चाहर, मोहनलाल आर्य, कांग्रेस जिला सचिव महेन्द्र ढुकिया, युवा नेता विजयपाल चाहर, बलबीरसिंह तेतरवाल, रोहताष, ग्राम विकास अधिकारी गोविन्द सहारण धन्नाराम सैन, पूर्व सरंपच मुकनाराम ढुकिया, रामचन्द्र गोदारा, श्रवण चाहर, गुलाराम गोदारा, परमेश्वरलाल मेघवाल, किशनलाल जांगिड़, छगनलाल सोनी, गुलाब नबी, भागीरथ डूडी, महेन्द्र मेघवाल, सुमित तोदी, बनवारी मेघवाल, महबूब खान, रणधीर सरपंच गिरधारी खेडिया, बोबासर सरपंच आनन्द सिंह, भींमसर सरपंच लूणाराम मेघवाल, चरला सरपंच मनसुख गोदारा, कृषि अधिकारी नगेन्द्र नायक, कृषि पर्यवेक्षक दीपा चैधरी, बजरंगलाल मीणा, कप्तान आलमअली खान, मोहर गोदारा, सुभाष ढुकिया, दुकंर सरपंच रूपाराम भामू, बबलू पुजारी, चैखराम नेहरा, मुकेश शर्मा, रामजीलाल शर्मा, रेखराम डूडी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लादूसिंह राव व भंवरसिंह सांई ने किया।