भारत माता का आँचल मिशन के सदस्यो ने किया वृक्षारोपण।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - हरियालो राजस्थान के तहत भारत माता का आँचल मिशन बाघसरा पूर्वी टीम सदस्यो ने मंगलवार को सघन वृक्षारोपण किया। पंकज बाघसरा पूर्वी ने बताया कि हमारी टीम के सदस्यो ने सालासर मे अंजनी माता मंदिर के पास, और ग्राम बाघसरा पूर्वी, मंगलूणा, जुलियासर मे करीब 200 पेड़ ग्रामीणो को वितरित करके पौधा रोपण किया है। नीम, शीशम, इमली, जामुन, बेलपत्र, पितपत्र, अनार, नींबू सहित अनेक प्रकार के छायादार पौधे लगाये है। इस दौरान टीम के सदस्य ज्योति प्रजापत, अनिल जुलियासर, विशाल स्वामी, दीनदयाल महरिया, गंगाधर बड़केशिया ने सहयोग किया। ग्रामीणो ने पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लिया है। हमारी टीम का उद्देश्य है कि 1100 पौधे लगायेगें। 

Top News :