भींमसर से खरनाल तेजाजी महाराज के लिए रवाना हुआ संघ।

सालासर (राजस्थानलिंक.कॉम) - ग्राम भींमसर से बुधवार को खरनाल तेजाजी महाराज के लिए पैदल यात्रियो का संघ रवाना हुए। संघ के बाबूलाल पाण्डर ने बताया कि श्रीवीर तेजाजी सेवा समिति पैदल यात्री संघ की पांचवी पैदल यात्रा बुधवार को शुरू हुई। संघ के सदस्य शनिवार को तेजाजी महाराज के धोक लगायेगें। प्रदीप ढुकिया, भोजराज खीचड़ मोटाराम ढुकिया, हरफूल ढुकिया, हरिश ढुकिया, भंवरलाल ढाका, रामकुमार ढिढारिया सहित अनेक सदस्यो को ग्रामीणो ने गांव के वीरतेजाजी महाराज के मंदिर से रवाना किया। 

Top News :