सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - अंजनी माता मंदिर के पास चल रही रात्रिकालीन जुलियासर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता मे सोमवार रात्रि मे खिलाड़ियो ने शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन समिति के नरेश पारीक ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता मे सोमवार रात्रि मे चार मुकाबले खेले गये। पहला मुकाबला गोकुल क्लब सालासर टीम व बालाजी क्रिकेट क्लब सालासर टीम के बीच हुआ। जिसमे बालाजी क्रिकेट क्लब सालासर की टीम विजेता रही। दूसरा मुकाबला राजस्थान कार बाजार मंगलूना व गनेड़ी के मध्य हुआ जिसमे गनेड़ी टीम विजेता रही। तीसरा मैच बालेरा व दौलतपुरा के बीच हुआ जिसमे दौलतपुरा टीम विजेता रही। चैथा मैच छापर व दौलतपुरा टीम के बीच हुआ जिसमे दौलतपुरा टीम विजेता रही। इस दौरान प्रदीप सिंह, विनोदस्वामी , देवेन्द्र सिंह, विक्रम सिंह,महावीर सिंह, शिवराज सिंह, भवानी सिंह, अश्विनी सिंह सहित अनेक ग्रामीण व दर्शक उपस्थित रहे।