संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उपसमिति के उपाध्यक्ष व सदस्यों ने किए सालासर बालाजी महाराज के दर्शन।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) – सिद्धपीठ सालासर धाम में बुधवार रात्रि को संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उपसमिति के उपाध्यक्ष, संयोजक एवं एक दर्जन सदस्यगण पहुंचे। संसदीय राजभाषा समिति की दूसरी उपसमिति उपाध्यक्ष भर्तृहरि महताब, संयोजक उज्ज्वल रमणसिंह, सह संयोजक शंकर लालवानी, सदस्य अनिल सुखदेवराव, हरिभाई पटेल, कुलदीप इंदौरा, तंगेला उदय श्रीनिवास, जिया उररहमान, मनोज कुमार झा, डॉक्टर कविता पाटीदार, डॉक्टर निधि पाण्डेय, मनोज कुमार, मोहम्मद आरिफ, साहिल ने बालाजी के दर्शन किए।
इनके सालासर पहुंचने पर पुजारी परिवार ने माल्यार्पण कर स्वागत किया । इन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। और देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की मंगलकामना की। इस दौरान रतनगढ़ पूर्व विधायक अभिनेष महर्षी, मांगीलाल पुजारी, मनोज पुजारी, रामजीलाल शर्मा, मनीष पुजारी, गौरीशंकर पुजारी, जीतमल शर्मा, नागरमल पुजारी, सहित पुजारी परिवार ने इन सबको बालाजी महाराज का दुपट्टा ओढ़कर और बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। 

Top News :