चूरू जिला कलेक्टर और चूरू जिला पुलिस अधीक्षक ने किए बालाजी महाराज के दर्शन

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) – सालासर बालाजी मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर चूरू जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा और पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम सालासर पहुंचे। इनके सालासर पहुंचने पर पुजारी ने माला पहना कर स्वागत किया। इन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की और प्रदेश में खुशहाली की मनोकामना की। हनुमान सेवा समिति पूर्व अध्यक्ष यशोदानंदन पुजारी, सत्यप्रकाश पुजारी, मनोज पुजारी, बबलू पुजारी, मनीष पुजारी सहित पुजारी परिवार ने इनको बालाजी महाराज का दुपट्टा ओढ़कर और बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया। जिला कलेक्टर ने बताया कि आज मेरे जन्म दिवस के उपलक्ष पर बालाजी महाराज के दर्शन किए हैं।
 

Top News :