सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - विप्र फाउंडेशन जॉन 1बी प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत व जॉन 1बी प्रभारी मुकेश रामपुरा के आदेशानुसार, युवा प्रदेश प्रभारी सुनील मिश्र की अनुशंसा से युवा प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा व युवा प्रदेश संगठन महामंत्री भरत शर्मा के अनुमोदन उपरांत युवा प्रदेश कार्यकारिणी 2026-2028 की विधिवत घोषणा की गई जिसमे सालासर अंजनी माता मंदिर पुजारी हेमेंद्र पारीक को युवा मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष बनने पर गुरुधाम के अध्यक्ष डॉक्टर नरोतम पुजारी, हरि मिश्रा, रवि सोनी, श्रीराम शर्मा, विजय प्रजापत आदि ग्रामीणों ने फोन पर उनको बधाई दी।