सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - सुजानगढ सीकर बाईपास रोड़ के पास पुल्याणी जोहड़ी मे ग्राम पंचायत सालासर के द्वारा बुधवार को मुख्यमंत्री संघन वृक्षारोपण महाभियान हरियालो राजस्थान के तहत एक वृक्ष माँ के नाम के अनुसार सुजानगढ एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा व सालासर प्रशासक गीता देवी की अध्यक्षता मे सुजानगढ ब्लाॅक स्तरीय पौधारोणण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम मे विभिन्न प्रकार के 500 पौधे लगाये गये। पौधारोपण मे ग्रामीणो व आर.एन. शिक्षण संस्थान विद्यालय के बच्चो ने सहयोग किया। इस दौरान बीडीओ गणेशराम जाखड़, नायब तहसीलदार शिवशंकर पारीक, एईएन बृजेश मीणा, डाॅ. सतीश कुमार शर्मा, डाॅ. लादूसिंह राव, यशोदानन्दन पुजारी, मनोज पुजारी, बेगाराम ढाका, ग्राम सेवक जितेन्द्र सिंह, निजाम खान, प्रेमप्रकाश ढाका, खेमाराम मेघवाल, दीपा चैधरी, जगनाराम, रामकुमार, शिशुपाल सिंह सहित अनेक ग्रामीणो ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।