सालासर (राजस्थानलिंक.कॉम) - अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के न्यायाधिपति माननीय सुनील बेनीवाल सालासर मंदिर में बालाजी महाराज के दर्शन करने हेतु पधारे। माननीय श्री सुनील बेनीवाल ने शनिवार शाम को भी सालासर मंदिर में श्री बालाजी महाराज के दर्शन किए थे। शनिवार शाम को दर्शन करने के पश्चात सालासर में ही रात्रि विश्राम किया तथा रविवार को अपने जन्म दिवस के अवसर पर सुबह-सुबह पुनः सालासर मंदिर में पूजा अर्चना की व श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद लिया तथा उनसे अपनी मन्नत मांगी। सालासर मंदिर में माननीय न्यायाधीपति श्री सुनील बेनीवाल को मंदिर के पुजारी श्री कमल किशोर पुजारी व हनुमान सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष यशोदानंदन पुजारी ने पूजा अर्चना करवाई। इस दौरान माननीय न्यायाधिपति के साथ सुजानगढ एसीजेएम विकास गजराज, अभियोजन अधिकारी महेश नेहरा , न्यायालय कर्मचारी विजय ढाका, जीतमल शर्मा, होमगार्ड व पुलिस के जवान उनके साथ रहे दर्शन करने के पश्चात माननीय न्यायाधिपति अपने निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भादरा रवाना हो गए।