आईजी ने गोद लिया सालासर पुलिस थाना, सीएलजी मीटिंग में आईजी के सामने सालासर पुलिस थाने लपका गैंग सक्रिय व मामला दर्ज करवाने व 151 में जमानत के लिए रूपये देने का आरोप

सालासर (राजस्थानलिंक.कॉम) - सालासर पुलिस थाने को आर्दश पुलिस थाना बनाने के लिए बीकानेर आईजी ओमप्रकाश ने गोद लिया। गोद लेने के बाद सोमवार को आईजी ने चूरू एसपी निश्चय प्रसाद एम, सुजानगढ़ एडीशनल एसपी सतपालसिंह, सीओ दरजाराम बोस, सालासर थानाधिकारी शंकरलाल भारी, पुलिस मित्र, सीएलजी सदस्यों के साथ पुलिस थाने में सीएलजी की मीटिंग ली। इस दौरान सालासर में आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था व आमजन को ध्यान में रखते हुए मौजूद ग्रामीणजनों से जानकारी ली।
इस दौरान चौधरी सुरजाराम ढ़ाका ने सालासर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी बढ़ाने को कहा। हनुमान सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष यशोदानन्दन पुजारी ने रात्रि गश्त बढ़ाने व निजी गेस्ट हाऊस संचालकों द्वारा श्रद्धालुओं को कमरों के लिए रोककर गुमराह किये जाने के बारे में बताया साथ ही मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी बढ़ाने को कहा। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मवीर पुजारी ने कहा सालासर में तेजी से बढ़ रहे नशे के कारोबार पर लगाम लगाई जाये ताकि आने वाली पीढ़ी का सुधार हो सके। मनीष पुजारी ने कहा टेम्पों संचालन में हो रही अव्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं व आमजन को होने वाली समस्यों के बारे में अवगत करवाया।
बीसीएमओं सुजानगढ़ डॉ. भूपेन्द्र मेघवाल ने सीएचसी के पास ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू करने के अवगत करवाया उन्होने कहा कि जब कोई रेफर होता है तो एम्बूलेंस ट्रैफिक में फस जाती है। भारतीय जनवादी नौजवान सभा चूरू के जिलाध्यक्ष दीनदयाल गुलेरिया ने सालासर पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि यहां पर लपका गैंग सक्रिय है जो परिवादी को थानाधिकारी से मिलने तक नही देते। उन्होने बताया एक मामले में कुछ दिन पहले यहां के पुलिसकर्मी द्वारा 40 हजार रूपये लिये तथा 151 में जमानत करवाने के लिए 13 हजार रूपये लिये। साथ ही यहां पर बस स्टैण्ड के पीछे खाली पड़ी भूमि पर अवैध कब्जा करके नशीले पदार्थ बेचे जाते है व अवैध पार्किंग, गैस्ट हाऊसों का संचालन किया जा रहा है जिसका कोई कॉर्शियल रजिस्ट्रेशन नही है। जिसमें हर प्रकार की अवैध गतिविधिया होती है। सार्वजनिक पार्किंग स्थलों पर कब्जा हो रखा है। हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी ने कहा मंदिर परिसर में हो रही चैन स्केनिंग गेंग पर ठोस कार्यवाही की जाये। सांवरमल ढ़ाका ने बताया क्षैत्र में चोरियां बढ़ रही हैं।

आईजी ने कहा परिवादियों से आर्थिक लेनदेन की जांच करवाकर दोषियों को निलम्बित करेगे। समय समय पर यहां आउंगा सालासर थाने को आर्दश पुलिस थाना बनायेगे। पत्रकार वार्ता में उन्होने कहा आर्दश पुलिस थाना बनाने के लिए बहुत पेरामेटर होते है आज से उन पर काम करेंगे। जिसमें स्टाफ व ट्रफिक उनके व्यवहार में कोई दिक्कत है तो उसको सही करेंगे। संचालन डॉ. लादूसिंह राव ने किया। इस दौरान गौशालाध्यक्ष रविशंकर पुजारी, विजयपाल चाहर, रामकुमार ढ़ाका, विद्याधर ढ़ाका, गुमानसिंह, गोविन्दसिंह राठौड़, मुकनाराम ढुकिया श्रवण ढिढारिया, महेन्द्र सोनी, सुनिल प्रजापत सहित अनेक महिला पुरूष मौजूद रहे। 

Top News :