सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - एक पेड़ एक जिंदगी मुहिम से प्रेरित होकर सुजानगढ़ भाजपा के पूर्व देहात मण्डल अध्यक्ष महावीरसिंह पार्वतीसर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को पौधारोपण किया। मलसीसर गांव में जन्मदिन मनाकर करीब एक हजार सालासर मण्डल क्षेत्र के ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर 5100 पौधे लगाकर उनके देखभाल की जिम्मेदारी ली। शनिवार से ही विद्यालयों में जाकर विद्यार्थियों को पौधे वितरण काम शुरू कर दिया था विद्यार्थियों व संतो ने भी इस अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लिया।
ग्राम पार्वतीसर में महावीर सिंह का ग्रामीणों एवं समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। इसके बाद सैकड़ों वाहनों का काफिला मलसीसर के लिए रवाना हुआ। मार्ग में भीमसर प्याऊ, ओम बन्ना मंदिर, मिंगना एवं ग्राम बोबासर सहित विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा, फूल-मालाएं पहनाकर तथा साफा-दुपट्टा ओढ़ाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया ।
महावीर सिंह पार्वतीसर ने अपना जन्मदिन सादगीपूर्ण एवं सामाजिक सरोकारों के साथ मनाकर गांव गांव पेड़ लगाने के प्रेरणादायी संदेश दिया। उनके जन्मदिवस पर जिस तरह हजारों की भीड़ उमड़ी वह चर्चा का विषय रही । उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक गांव में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 5100 पौधे लगाने का संकल्प किया था वो आज पूरा किया। उन्होंने ग्रामवासियों से विवाह, वर्षगांठ, जन्मदिन के अवसरों पर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने की अपील की। उन्होने बताया हर व्यक्ति को मृत्यु के समय लकड़ी चाहिए होती है तो कम से कम हर साल एक पौधा तो लगाना चाहिए। इसके बाद जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के साथ जगह जगह पर कैक काटकर जन्मदिन मनाया।

इस दौरान गाड़ोदा धाम के पीठाधीश्वर महावीरजति महाराज, माण्डेता धाम के महंत कानपुरी महाराज, पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल, अनुसूचित जाति वित एवं विकास आयोग अध्यक्ष राजेन्द्र नायक, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री आदित्य पुजारी, बीदासर निर्वतमान प्रधान संतोष मेघवाल, शोभा कंवर, भाजपा नेता इमरान खान शोभासर, बुद्धिप्रकाश सोनी, जिला परिषद् सदस्य नौरंगलाल सिलु, मण्डल अध्यक्ष ज्वाला कंवर, मण्डल महामंत्री विशाल जांगड़ि, मण्डल उपाध्यक्ष छतुसिंह, सांवरमल राजपुरोहित पूर्व ब्लॉक सदस्य गोविंद सिंह राठौड़, प्रहलाद जाखड़, करणी सिंह राठौड़, मनोज पारीक, वैद्य भंवरलाल शर्मा, सालासर मंडल महामंत्री मदनलाल प्रजापत, ठाकुर साहब भवानी सिंह, स्वरूप सिंह, कालूराम खिलेरी, एडवोकेट गोरधनराम, कैप्टन करणीसिंह, कुंभाराम डूकिया, सुरेन्द्र सिंह हुड्डास, प्रहलाद सिंह ठेकेदार, गाजूसिंह, कानूता मंडल अध्यक्ष बजरंग सिंह, नारायण सिंह तेलाप, सुमन सामरिया, यशोदा प्रजापत, पृथ्वी सिंह सहित ग्रामीणजनों ने कार्यक्रम में भाग लिया।