सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, मंत्री भूपेन्द्र सैनी एवं अपूर्वा सिंह शुक्रवार रात्रि मे सालासर पंहुचे। मंत्रियो के सालासर पंहुचने पर पुजारी परिवार व भाजपा कार्यकर्ताओ ने बालाजी मंदिर के प्रवेश द्वार पर माला पहनाकर स्वागत किया। मंत्रियो ने बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की और देश व प्रदेश मे सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति एवं जनकल्याण की मंगलकामना की। मंत्रियो ने कहा कि श्री बालाजी महाराज के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि सालासर धाम देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां आकर प्रत्येक श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करता है। हनुमान सेवा समिति पूर्व अध्यक्ष यशोदानन्दन पुजारी, मांगीलाल पुजारी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मवीर पुजारी, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री आदित्य पुजारी, बबलू पुजारी, महावीर सिंह पार्वतीसर, मनोज शर्मा, सुरेश पुजारी, जयश्री दाधीच, श्रवण कुमार ढिढारिया, कुम्भाराम ढुकिया, विशाल जांगिड़ सहित पुजारी परिवार व भाजपा कार्यकर्ताओ ने मंत्रियो को बालाजी महाराज का दुपट्टा औढाकर व बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।
.jpg)