सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - निकटवर्ती ग्राम गुडावड़ी मे शिव मंदिर बाबा गुमानदास बगीची मे चल रही सात दिवसीय शिवपुराण कथा के दूसरे दिन सोमवार को कथावाचिका साध्वी उमा भारती ने भगवान शिव के प्रति प्रेम का प्रसंग सुनाया। कथावाचिका ने बताया कि जिसे भगवान का प्रेम प्राप्त हो वह भाग्यशाली होता है। भगवान के विषय में जानने के लिए जिज्ञासु हो, वही भाग्यवान होता है। हम लोग जिस कलयुग में जी रहे हैं इस युग में बड़े-बड़े महात्माओं ने गहरा चिंतन किया है जो भक्ति को धारण करता है वह कलयुग के प्रभाव से बच जाता है।
कथावाचिका ने वर्तमान युग के बारे मे बताते हुए कहा कि जब तक शिवपुराण हमारे जीवन में शामिल ना हो जाए तब तक कलयुग के पाप परेशान करेंगे। इस पेरशानी से छुटाकारा पाने के लिए शिवपुराण की महिमा बहुत जरूरी है।
भगवान शिव काल के ऊपर हैं वह अजर-अमर हैं उनको वृद्धावस्था छूती तक नहीं है। वह सदैव प्रसन्न रहते हैं। मन स्थिति ऐसी हो कि परिस्थिति कभी प्रभावित नहीं करें। शिव की जीवन शैली में विरोधाभास भी प्रसन्न रहते हैं। इस दौरान कथा में कुम्भराम ढुकिया, जगदीश ढुकिया, परमेश्वरलाल शर्मा, सुखदेव शर्मा, ज्ञानाराम डूकिया, तारासिंह ढूकिया, शिवशंकर स्वामी, गोमाराम स्वामी सहित अनेक श्रोता उपस्थित रहे।
.jpg)