Search
Add Listing

रेनवाल (किशनगढ ) में 14 जून को जुटेगा तेतरवाल जाट समाज, प्रतिभाओं का होगा सम्मान

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) – अखिल भारतीय तेतरवाल जाट जाग्रति संस्थान के तत्वावधान में 14 जून 2026 को रेनवाल (किशनगढ़) में आयोजित होने वाले विशाल स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर समाज में संस्थान द्वारा सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
संस्थान के संस्थापक सदस्य अमित तेतरवाल ने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र तेतरवालों की ढाणी, सालासर, कोलासर, बाड़ा, खानपुर, सारंगसर तथा घोटड़ा आदि गांवों में घर-घर जाकर समाज बंधुओं से संवाद किया और उन्हें समारोह में शामिल होने का न्योता दिया।
शुक्रवार को जनसंपर्क के दौरान अमित तेतरवाल के ग्राम कोलासर पहुंचने पर वहां स्थित शौर्य जाट शोध संस्थान के रामनिवास तेतरवाल ने अमित तेतरवाल को माला पहनाकर और साफा बांधकर स्वागत किया।
अमित तेतरवाल ने कहा कि शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही प्रतिभाएं ही हमारे समाज का असली गौरव हैं। उन्हें मंच प्रदान करना और प्रोत्साहित करना हम सबका सामूहिक दायित्व है। उन्होंने आह्वान किया कि 14 जून को रेनवाल में समाज अपनी एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में गोपीचन्द, रामूराम, मांगीलाल, सोहनलाल, रामप्रसाद, राजू, प्रकाश, समदर, सुनील, हरदेव, गोपाल, त्रिलोक, परमेश्वर तेतरवाल उपस्थित रहे। 

Top News :