सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - सुजानगढ रोड़ पर स्थित श्रीबालाजी गैशाला संस्थान मे समाजसेवी रामनारायण सिंह राव की श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। गोशाला अध्यक्ष रविशंकर पुजारी, डाॅ. लादूसिंह राव, दीनदयाल गुलेरिया, मनोज मिश्रा, बेगाराम ढाका, शिशु शर्मा, गजानन्द शर्मा सहित अनेक गौ सेवको ने गौशाला परिसर मे समाजसेवी रामनारायण सिंह राव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी और दो मिन्ट का मोन रखकर शोक व्यक्त किया। स्वर्गीय रामनारायण सिंह ने शिक्षा जगत के साथ-साथ समाज सेवा और गौ सेवा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्होंने अपने जीवन में जनहित, संस्कार और सेवा भाव को सर्वोपरि रखते हुए अनेक प्रेरणादायी कार्य किए। उनकी समाज के प्रति निष्ठा, शिक्षा के प्रति समर्पण और गौ सेवा में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
.jpg)