Search
Add Listing

शिव पुराण कथा का हुआ समापन, भगवान शिव के परिवार की झांकी सजाई गई।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - ग्राम गुडावड़ी मे शिव मंदिर बाबा गुमानदास बगीची मे चल रही सात दिवसीय शिवपुराण कथा का समापन हुआ। कथावाचिका साध्वी उमा भारती ने भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह का प्रसंग सुनाया। कथावचिका ने कहा कि भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह एक अलौकिक और दिव्य मिलन है, जो त्याग, प्रेम और तपस्या का प्रतीक है। भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह केवल एक दैवी घटना नहीं, बल्कि भक्ति, तपस्या, संयम और सृष्टि संतुलन का अद्भुत प्रतीक है। शिव-पार्वती विवाह संयम, श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक है। माता पार्वती ने यह सिद्ध किया कि सच्चा प्रेम केवल रूप नहीं, तप और त्याग से मिलता है।
कथावाचिका ने भगवान शिव व माता पार्वती के विवाह का वर्णन करते हुए कहा कि भक्तो को धर्म, भक्ति एवं संस्कारो का संदेश दिया गया है। कथा स्थल पर भगवान शिव के परिवार की झांकी मुख्य आकर्षक केन्द्र रही। और भजन व कीर्तन से कथा स्थल भक्तिमय बना रहा।
कुम्भाराम ढुकिया ने बताया कि शिवपुराण कथा के समापन के अवसर पर शनिवार रात्री मे भजन संध्या व जागरण का आयोजन किया जायेगा जिसमे गायक कलाकार भजनो की प्रस्तुति देगें। और रविवार को सुबह हवन, पूर्णाहुति व प्रसाद का आयोजन किया जायेगा।
इस अवसर पर नारायण ढुकिया, महेन्द्र ढुकिया, राजेश ढुकिया, रामावतार शर्मा, शिवशंकर, प्रहलाद शर्मा, भंवर लाल सहित सैकड़ो श्रोता उपस्थित रहे।  

Top News :