सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - ग्राम गुडावड़ी मे शिव मंदिर बाबा गुमानदास बगीची मे चल रही सात दिवसीय शिवपुराण कथा के चौथे दिन कथावाचिका साध्वी उमा भारती ने माता पार्वती का भगवान शिव के प्रति तपस्या का प्रसंग सुनाया। कथा वाचिका साध्वी उमा भारती ने बताया कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए अन्न-जल त्यागकर हजारों वर्षों तक घोर तपस्या की थी।
सच्ची भक्ति की परीक्षा – महादेव शिव ने सप्तऋषियों को माता पार्वती की परीक्षा लेने के लिए भेजा। सप्तऋषियों ने शिव के अवगुण बताकर पार्वती जी को भ्रमित करने का प्रयास किया, लेकिन माता अपने संकल्प पर अडिग रहीं। और कहा कि जब तक मनुष्य के अंदर अहंकार रहता है, तब तक उसे महादेव की प्राप्ति नहीं हो सकती। भक्ति में पूर्ण समर्पण आवश्यक है। कथा के मुख्य यजमान प्रहलाद शर्मा , रमेश राव,मनोहर डूकिया, कुंभाराम ढूकिया, भवर लाल राव, भुराराम शर्मा ,ज्ञानदास महाराज, राजेश ढूकिया सहित अनेक श्रोता उपस्थित रहे।
.jpg)