सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - ग्राम शोभासर के श्रीगोपाल कृष्ण गौशाला समिति मे मंगलवार को तहसीलदार सुरेन्द्र कुमार मीणा और रिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी प्रभारी राजकीय प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय सुलखानिया चूरू डाॅ. जयप्रकाश खीचड़ ने औचक निरीक्षण किया गया। गोवंश के आवास, पशु आहार एवं चारे - पानी की व्यवस्थाओं को जायजा लिया। साथ ही गौशाला प्रबंधन को गोबर खाद बिक्री, केचुआ खाद उत्पादन और दूध उत्पादन की रिकॉर्ड अभिवृद्धि की सराहना करते हुए ग्रीष्म ऋतु में गोवंश की विशेष देखभाल हेतु दिशा निर्देश भी प्रदान किए। इस दौरान गौशाला अध्यक्ष भगवान सिंह उदावत, सचिव रामदेव स्वामी, डॉक्टर विकास कुमार जांगिड़ और पशुधन सहायक शीशपाल उपस्थित रहे।
.jpg)