Search
Add Listing

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई पुलिस थाने में बैठक

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - सिद्धपीठ सालासर धाम मे हनुमान जन्मोत्सव पर भरे जाने वाले लक्खी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस थाने के हाल में पुलिस व प्रशासन की बैठक हुई। सुजानगढ सीओ दरजाराम ने बताया कि मेला ग्राउंड, मंदिर परिसर, बालाजी बगीची ग्राउंड सहित अन्य जगहों पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे। मेले के दौरान करीब 700 पुलिसकर्मी मेले में सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। चूरू के अलावा बीकानेर व श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ की पुलिस का भी सहयोग लिया जा रहा है। जोधपुर से 60 आरएसी के जवान और चूरू से 6 कमांउडो भी मेले मे सुरक्षा देगें। रास्तों पर आने वाले वाहनों को पार्किंग स्थल पर खड़ा करवाने, मंदिर मुख्य प्रवेश द्वार, परिसर व अन्य स्थानों पर संदिग्धों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। बैठक में एएसपी सुजानगढ़ दिनेश कुमार, सालासर थानाधिकारी सुभाष विश्नोई सहित अनेक प्रसानिक अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे। 

Top News :