Search
Add Listing

तोलियासर के राजकीय विद्यालय को भामाशाह ने लेपटाॅप भेंट किया।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - निकटवर्ती ग्राम तोलियासर के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय मे शनिवार को भामाशाह ने लेपटाॅप प्रदान किया। प्रधानाचार्य लक्ष्मीनारायण पूनियां ने बताया कि गांव के ही नेमीचन्द, जवाहरराम, भागीरथ, श्रवण कुमार बिजारणियां ने विद्यालय को 50 हजार रूपये की लागत का एक लेपटाॅप प्रदान किया। इसके अलावा भामाशाह जवाहरराम ने विद्यालय को एक कक्षा कक्ष और विद्यालय विकास कार्यो के लिए 51 हजार रूपये को अन्य सहयोग भी दिया था। इस अवसर पर बुद्वरमल, बाबूलाल मेघवाल, भंवरलाल, श्रीकृष्ण, परमेश्वरलाल, रिछपाल, सुभाष, पन्ने सिंह, सम्पतराव, निरूपा, बबीता, शर्मिला, जगुराम, गोविन्दराम, ओमप्रकाश, पीयूष, मुन्नी, नेमीचन्द सहित समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे।
 

Top News :