Search
Add Listing

गांव खारिया बड़ा मे नव निर्मित बालाजी मंदिर मे दो दिवसीय होगे धार्मिक कार्यक्रम।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - गांव खारिया बड़ा मे नवनिर्मित बालाजी के मंदिर मे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जायेगा। छोटू सिंह ने बताया कि ग्रामवासियों के सहयोग से गांव मे बालाजी महाराज का नव निर्मित मंदिर बनाया गया है। जिसमे शिवमठ धाम गाड़ोदा महंत महावीरजति महाराज के सान्निध्य मे बालाजी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जायेगा। जिसको लेकर 22 अप्रैल को सुबह सवा नौ बजे कलश यात्रा, सवा ग्यारह बजे गणपति पूजन, दोपहर सवा बारह बजे मूर्ति वास व महास्नान का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा 23 अप्रैल को सुबह सवा आठ बजे हवन, दोपहर सवा बारह बजे मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा और रात्रि मे महाप्रसाद व जागरण का आयोजन किया जायेगा।  

Top News :