सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - भारतीय किक्रेट टीम के कोच गौतम गम्भीर बुधवार को सालासर पंहुचे। कोच के सालासर पंहुचने पर पुजारी परिवार ने माला पहनाकर स्वागत किया। गम्भीर ने बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। और देश व प्रदेश मे खुशहाली की मनोकामना की। हनुमान सेवा समिति पूर्व अध्यक्ष यशोदानन्दन पुजारी, प्रदीप पुजारी, अजय पुजारी, निकेश पुजारी, अरविन्द पुजारी, अमित पुजारी, थानाधिकारी सुभाष विश्नोई ने गम्भीर को बालाजी महाराज का दुपट्टा औढाकर व बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।
.jpg)