सालासर मे एकादशी के दिन करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओ ने किए बाबा के दर्शन।
सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - हनुमान जन्मोत्सव पर पूर्णिमा पर भरे जाने लक्खी मेले के तहत रविवार को एकादशी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दर्शन कर मनौती मांगी। मंदिर परिसर व मुख्य मार्ग सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं से अटा रहा।
हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी ने बताया कि एकादशी के बाद अब पूर्णिमा तक लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। श्रद्धालु अब धीरे-धीरे पहुंचने लगे हैं। श्रद्धालु लाईनो मे लगकर बालाजी महाराज के दर्शन कर मनोकामना कर रहे है। शनिवार और रविवार को दो दिनो मे करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सालासर पहुंचकर बालाजी महाराज के दर्शन किए हैं। वहीं अगले चार दिन में करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।