Search
Add Listing

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने किए सालासर बालाजी के दर्शन।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - सिद्धपीठ सालासर धाम मे कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पंहुचें। गौरव गोगोई ने बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की। कांग्रेस नेता भँवरलाल पुजारी ने पूजा अर्चना करवाई। गोगोई के साथ आदर्श नगर जयपुर के विधायक रफीक खान भी पहुंचे। इसके बाद दोनों नेता श्री बालाजी गौशाला पहुंचे जहाँ पर गौमाता की पूजा अर्चना की। बालाजी गौशाला के अध्यक्ष रविशंकर पुजारी, अंकित पुजारी, प्रथम पुजारी, कांग्रेस नेता रामजीलाल शर्मा, अरुण पुजारी, बबलू पुजारी व विजय पुजारी सहित पुजारी परिवार के सदस्यों ने बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर व दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया। 

Top News :