Search
Add Listing

पीएमश्री राजकीय विद्यालय खारिया कनिराम मे प्रतिभाशाली विद्यार्थियो का किया सम्मान।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारिया कनिराम मे शनिवार को प्रतिभाशाली विद्यार्थियो का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य मनोहर सिंह शेखावत ने बताया कि इस सत्र मे बोर्ड परीक्षा कक्षा 12, 10, 8 व 5 के बच्चो को माला व साफा पहनाकर विद्यालय परिसर मे सम्मानित किया गया। कक्षा 12 का छात्र विकास कुमार ने 97.20 प्रतिशत व कक्षा 10 की छात्रा प्रियांशी सामोता ने 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अलावा कक्षा 10 व 12 मे नौ विद्यार्थियो ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए और 34 विद्यार्थियो ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये। कक्षा 8 व 5 के 22 विद्यार्थियो ने ए ग्रेड हासिल की। सम्मान समारोह के बाद प्रतिभाशाली विद्यार्थी व विद्यालय स्टाफ सदस्यो ने गांव मे प्रभात रैली निकाली। रैली पर ग्रामवासियों ने पुष्प वर्षा कर विद्यार्थियो को प्रोत्साहित किया।  

Top News :