Search
Add Listing

लोढसर मे सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारम्भ।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - निकटवर्ती ग्राम लोढ़सर के श्रीबालाजी गौशाला सेवा समिति में सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुक्रवार को शुभराम्भ किया गया। आयोजन समिति के गोपाल खोखर ने बताया कि ग्रामीणो के सहयोग से श्रीबालाजी गौशाला सेवा समिति में आयोजित सात दिवसीय कथा में पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मे सैकड़ो संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कथा वाचक संजय कृष्ण महाराज ने श्रीमद भागवत कथा के अनेक प्रसंग सुनाए। इस दौरान सैकड़ो ग्रामीणजन मौजूद रहे। 

Top News :