Search
Add Listing

गोमाता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए ज्ञापन सौंपा।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - गौमाता को राष्ट्रमाता बनाने को लेकर सोमवार को कस्बे में गौमाता के सम्म्मान में गो आह्वान रैली निकाली गई। सुजानगढ़ रोड़ स्थित श्री बालाजी गौशाला के अध्यक्ष रविशंकर पुजारी ने बताया कि गो माता को लेकर एक देशव्यापी अभियान चलाया गया है. जिसके तहत गौमाता को उसका अधिकार मिले। साथ राष्ट्र माता का दर्जा गौमाता को दिया जाये ताकि देश के लोगों कि लंबे समय से चल रही मांग को पूरा किया जा सके। उपतहसील कार्यालय में दीनदयाल गुलेरिया, शिशुकुमार शर्मा, बेगाराम ढाका, भागीरथ, गजानंद, रामचंद्र, किशनलाल जांगिड़, हनुमान,कुलवंत, सहित अनेक गौ सेवक और ग्रामीणों ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल हरिभाऊ व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम तहसीलदार सुरेंद्र मीणा को ज्ञापन सौंपकर गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग की गई।  

Top News :