सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - सिद्धपीठ सालासर धाम मे सोमवार को राष्ट्रवादी समाजिक कार्यकर्ता मनिन्दरजीत सिंह बिट्टा पंहुचे। बिट्टा के सालासर पंहुचने पर पुजारी परिवार ने माला पहनाकर स्वागत किया। बिट्टा ने बालाजी महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की और देश, समाज और मानव कल्याण की मंगलकामनाएँ की। बिट्टा ने बताया कि बालजी महराज के दिव्य दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर वातावरण भक्ति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा से भर उठा। बालाजी महाराज के चरणों में नतमस्तक होकर उन्होंने देश, समाज और मानव कल्याण की मंगलकामनाएँ कीं। यह क्षण केवल एक दर्शन नहीं, बल्कि आस्था, विश्वास और सेवा भाव की उस दिव्य अनुभूति का प्रतीक है, जो हर भक्त के जीवन को शक्ति और दिशा प्रदान करता है। बालाजी महाराज की कृपा से जीवन में साहस, सेवा और समर्पण का भाव और अधिक प्रबल होता है। आस्था केवल पूजा नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक प्रेरणादायक शक्ति है, जो व्यक्ति को समाज और राष्ट्र सेवा के मार्ग पर अग्रसर करती है।
हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी, पूर्व उपाध्यक्ष मनोज पुजारी, रविशंकर पुजारी, मनीष पुजारी, अर्जुन पुजारी, जीतमल शर्मा सहित पुजारी ने बिट्टा को बालाजी महाराज का दुपट्टा औढाकर व बालाजी महाराज की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।
.jpg)