Search
Add Listing

चैत्र पूर्णिमा पर भरे जाने वाले लक्खी मेले को लेकर प्रशासनिक अधिकारी व हनुमान सेवा समिति के पदाधिकारियो ने की मिटिंग।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - सालासर बालाजी मंदिर में 2 अप्रैल हनुमान जन्मोत्सव पर भरने वाले लक्खी मेले की तैयारियों को लेकर शनिवार को हनुमान सेवा समिति सभागार में एडीएम संतोष कुमार मीणा की अध्यक्षता में मेला आयोजन समिति की बैठक हुई।
बैठक में एडीएम ने मंदिर कमेटी सदस्य, हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष तथा विभागीय अधिकारियों से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की। एडीएम ने कहा कि मेले में दूर-दराज से आने वाले वाले श्रद्धालुओं को सभी व्यवस्थाएं माकूल मिलें। कई जगह नौ पार्किंग व नोन वेंडिंग जोन बनाए गए हैं, जिनकी पालना करवाई जाए। आम रास्तों पर दुकानों के आगे किए गए अस्थाई अतिक्रमण जल्द हटवाएं।
सालासर मे अतिक्रमण के बारे मे एडीएम ने कहा कि मेले से पहले कमेटी बनाकर अतिक्रमण पर पूर्ण कार्यवाही की जायेगी।
एएएसपी दिनेश कुमार ने कहा कि मेले के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस जाब्ता के अलावा सादा वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। भीड़भाड़ वाले एरिया में ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। मंदिर कमेटी व ग्राम पंचायत के सीसीटीवी से भी निगरानी की जाएगी। मेले में पेट के बल आने वाले श्रद्धालुओं व डीजे साउंड पर रोक रहेगी।
हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी ने नवरात्रा से लेकर चैत्र पूर्णिमा तक भरे जाने वाले बड़े लक्खी मेले को लेकर कहा कि मेरा प्रशासनिक अधिकारियो से मांग है कि सालासर मे नकली घी, नकली मावा व प्लास्टिक थैली पर पूर्णत पाबंदी लगाई जाये।
बैठक में हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी, उपाध्यक्ष कुलदीप पुजारी, उपाध्यक्ष कुलदीप पुजारी, पूर्व अध्यक्ष यशोदानंदन पुजारी, धर्मवीर पुजारी, रविशंकर पुजारी, बबलू पुजारी, एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, तहसीलदार गिरधारीलाल पारीक नायब तहसीलदार अमरसिंह, बीएसीएमओ भूपेन्द्र मेघवाल, बीडीओ रवि कुमार, वीडीओ राजेश कुमार बेरवाल, जलदाय विभाग सालास जेईएन करिशमा कुमारी, विद्युत विभाग दिनेश कुमार, पीडब्लूडी विभाग एक्सईएन हरिगोपाल, बेगाराम ढाका, जीतमल शर्मा, सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। 

Top News :