Search
Add Listing

सालासर की श्री आरएन शिक्षण संस्थान का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत् प्रतिशत रहा।

सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) – राजस्थान बोर्ड द्वारा 12 वीं के घोषित परीक्षा परिणाम में सालासर के श्री आर एन शिक्षण संस्थान का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत था। संस्था निदेशक डॉक्टर लादूसिंह राव ने बताया कि बोर्ड परीक्षा परिणाम में 12वीं साइंस संकाय में छात्रा नव्या नेहरा पुत्री चतुर्भुज नेहरा ने 99 प्रतिशत, दिव्या पुत्री केशर देव ने 98.60 प्रतिशत, कविता पुत्री जगदीश प्रसाद ने 98.40 प्रतिशत, मनोज कुमार पुत्र मनसा राम ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके अलावा आर्ट संकाय में छात्रा दीपिका कंवर पुत्री चंद्र सिंह ने 97 प्रतिशत, प्रतिभा कंवर पुत्री गिरधारी ने 96.20 प्रतिशत, कनिशा पुत्री लालचंद ने 95.60 प्रतिशत, महिमा पुत्री सुरेन्द्र कुमार झुरिया ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। दोनों वर्ग का शत प्रतिशत परिणाम रहा 

Top News :