सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) - चैत्र पूर्णिमा मेले के तहत सालासर के सभी मार्गो पर इन दिनों हर समय बाबा के जयकारे गूंज रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं सालासर पंहुच रहे है। बीते दो दिनों से श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को मंदिर परिसर व आसपास के मुख्य मार्ग श्रद्धालुओं से अटे रहे।
हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी ने बताया अगले तीन दिन श्रद्धालुओं की सबसे अधिक भीड़ रहेगी। श्रद्धालुओ की सुविधा के लिए पानी, मेडिकल सुविधा, सुरक्षा सहित अनेक सुविधा की गई। श्रद्धालु अपने साथ छोटे छोटे बच्चो को लेकर बालाजी महाराज के लड्डू व चूरमा का प्रसाद चढाकर मनोकामना कर रहे है। सोमवार को हजारो श्रद्धालुओ ने बालाजी महाराज के दर्शन किए है।
दो नंबर गेट के पास बनाया मेला नियंत्रण कक्ष

मेले को लेकर बालाजी मंदिर के दो नंबर गेट के पास मेला नियंत्रण कक्ष बनाया है। सोमवार को सुजानगढ़ एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा, सुजानगढ तहसीलदार गिरधारीलाल पारीक, हनुमान सेवा समिति अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी, मनीष पुजारी, जीतमल शर्मा, सालासर पटवारी ओमप्रकाश ने फीता काटकर कक्ष का शुभारंभ किया। इस कक्ष मे मेले के दौरान 24 घंण्टे प्रशासनिक अधिकारी व मंदिर कमेटी का सदस्य मौजूद रहेगे। मेले मे निगरानी रखने के लिए इस कक्ष का शुभारम्भ किया गया ।