सालासर (राजस्थानलिंक.काॅम) – सिद्धपीठ सालासर में गौ सम्मान हेतु विशाल जनजागरण रैली का आयोजन किया गया। गोशाला अध्यक्ष रविशंकर पुजारी ने बताया गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलवाने के लिए श्री बालाजी गोशाला से लेकर बालाजी मंदिर तक विशाल जनजागरण रैली निकाली गई। रैली में संत दिनेश गिरी महाराज, बाल योगी सूर्यनाथ महाराज, शिवराज जति महाराज, अरविंद नाथ महाराज, भगवान दास महाराज सहित अनेक संत मौजूद रहे।27 अप्रैल को देश में गौ माता को राष्ट्र माता के दर्जा के लिए विशेष अभियान होगा। रैली बालाजी गोशाला से शुरू की गई। रैली शुरू करने से पहले संतो ने गौ माता की पूजा कर आरती की। बालाजी गोशाला में 101 फीट की ऊंचाई पर 51 फूट की गोमाता की ध्वजा फहराई। इस दौरान बेगाराम ढाका, हरिराम प्रजापत, भागीरथ मल, सूर्यप्रकाश शर्मा, शिशु कुमार, दीनदयाल गुलेरिया, लक्ष्मण सिंह सहित अनेक गो भक्त उपस्थित रहे।
.jpg)